चण्डीगढ़

Chandigarh Weather Update: मौसम न कर दे आपकी न्‍यू ईयर पार्टी खराब, घर से निकलने से पहले जान लें चंडीगढ़ का मौसम अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 09:57 PM IST

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण सर्दी का आगाज नए साल के साथ हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार नए साल के पहले दिन से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर का कहर जारी हो जाएगा। वहीं 31 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है, ऐसे में मौसम के अलर्ट को ध्‍यान में रखकर घर से बाहर निकलें।

Image

चंडीगढ़ में 31 दिसंबर की रात से भीषण ठंड की चेतावनी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ में 31 दिसंबर को हल्‍की बारिश की संभावना
  • 31 दिसंबर की शाम से ही मौसम में दिखने लगेगा बड़ा बदलाव
  • 1 से 4 जनवरी तक लोगों को करना पड़ेगा कोल्‍ड डे का सामना

Chandigarh Weather Update: उत्तर भारत में भीषण सर्दी का आगाज नए साल के साथ हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार 2023 के पहले दिन से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा होने के साथ शीतलहर का कहर जारी हो जाएगा। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। जिससे न्‍यूनतम तापमान भी लुढ़कर कर 4 डिग्री के नीचे जा सकता है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में बारिश की संभावना भी बन रही है। ऐसे में अगर आप न्‍यू ईयर पार्टी का प्‍लान बना रहे हैं तो मौसम के अलर्ट को ध्‍यान में रखकर घर से बाहर निकलें।

शुक्रवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 20.2 और न्‍यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान कामोबश यही रहने की संभावना है। 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में हल्‍की बारिश की भी संभावन बन रही है। हालांकि 1 जनवरी से तापमान में जबरदस्‍त गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 से 4 जनवरी के बीच चंडीगढ़ में शीतलहर फिर से शुरू हो जाएगी। जो लोगों को काड़ाके की ठंड का एहसास कराएगी।

31 दिसंबर की शाम से मौसम में दिखने लगेगा बड़ा बदलाव

आईएमडी के अनुसार, नए साल के पहले दिन चंडीगढ़ में उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर 31 दिसंबर की शाम से चंडीगढ़ में दिखने लगेगा। शाम को ही घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 1 जनवरी से 2 जनवरी तक कोल्‍ड डे रहेगा। मतलब तापमान जहां 4 डिग्री या इससे नीचे रहने का अनुमान है, वहीं शीतलहर और कोहरा भी देखने को मिलेगा। इससे लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि, मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जब 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। वहीं, जब दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच जाता है तो उस दिन को कोल्ड डे घोषित किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!