Chandigarh News: स्कूल की छात्राओं की तस्वीर के साथ छेड़छाड़, AI से एडिट कर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया गया शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 10:43 AM IST

Artificial Intelligence: चंडीगढ़ में एक नामी स्कूल की छात्राओं की फोटो के साथ AI के जरिए छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपलोड किया गया। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मीडिया से बात करने की कह रही है।

Cyber Crime: चंडीगढ़ में एक नामी स्कूल की छात्राओं की फोटो के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के जरिए छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। यह मामला शहर के एक नामी स्कूल से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फोटो स्कूल की वेबसाइट से ही डाउनलोड की गई है। जिसके बाद फोटो को AI से एडिट किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आईटी और पास्को एक्ट में केस दर्ज किया है।

Chandigarh News: स्कूल की छात्राओं की तस्वीर के साथ छेड़छाड़, AI से एडिट कर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया गया शेयर

Chandigarh News: स्कूल की छात्राओं की तस्वीर के साथ छेड़छाड़, AI से एडिट कर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया गया शेयर (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

छात्रा के अभिभावक ने की शिकायत

दरअसल, एक छात्रा के अभिभावक की शिकायत के आधार पर सेक्टर 11 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद इसी मामले को पुलिस ने आईटी एक्ट और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल के हवाले कर दिया, जिसके बाद इस मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जाएगी। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस अभी ज्यादा कुछ नहीं कह रही है। जांच के बाद ही पुलिस मीडिया से बातचीत करने की कह रही है।

End of Feed