Chandigarh: चंडीगढ़ के बॉटनिकल गार्डन में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, मामला संदिग्‍ध

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 08:09 PM IST

Chandigarh: सारंगपुर में स्थित बॉटनिकल गार्डन में पेड़ पर एक लड़के और लड़की का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले थे। मृतक युवक शादीशुदा और एक बच्‍चे का पिता था, वहीं मृतका नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों तीन दिन पहले घर से भागे थे। मृतक युवक के खिलाफ लड़की को भगाने का मामला दर्ज है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों मृतक तीन दिन पहले साथ में भागे थे घर से
  • मृतक युवक शादीशुदा और मृतका थी नाबालिग
  • मृतक युवक के खिलाफ लड़की भगाने का मामला दर्ज

Chandigarh: चंडीगढ़ के सारंगपुर में स्थित बॉटनिकल गार्डन के अंदर पेड़ पर एक लड़के और लड़की का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। इन शव को एक राहगीर ने शनिवार को पार्क के जंगली क्षेत्र में लटका देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच कर सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। मृतक युवक की पहचान सारंगपुर के रहने वाले 22 वर्षीय साधू के तौर पर हुई है, वहीं लड़की नाबालिग है।

Chandigarh police (2)

बॉटनिकल गार्डन में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव

पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग का मानकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि, ये दोनों कुछ दिन पहले घर से साथ में भागे थे। जिसके बाद इनका शव यहां लटका मिला। पता लगाया जा रहा है कि, इन दोनों साथ मिलकर यहां आत्महत्या की या फिर किसी ने मारकर दोनों को यहां लटका दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। सारंगपुर थाना पुलिस एसएचओ रोहित कुमार ने बताया कि, फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

End of Feed