Chandigarh: शादी के लिए बुक कराया था हेलिकॉप्टर, समय पर नहीं पहुंचा, अब देना होगा इतना मुआवजा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 06:11 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ में शादी के लिए चार लाख रुपये देकर एक व्‍यक्ति ने हेलिकॉप्टर बुक किया, लेकिन यह शादी में नहीं पहुंचा। यह मामला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ पहुंचा। आयोग ने इस मामले में दो कंपनियों को सेवा में कोताही का दोषी मानते हुए उन पर जुर्माना लगाया है। जुर्माना की यह राश‍ि संबंधित कंपनियों को एक माह के अंदर लौटानी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक ने करीब 4.20 लाख में बुल किया था हेलिकॉप्‍टर
  • कंपनी ने न हेलिकॉप्‍टर भेजा और न ही पैसे लौटाए
  • आयोग ने एक माह के अंदर जुर्माना के साथ पैसा लौटाने को कहा

Chandigarh: चंडीगढ़ का एक युवक अपनी दुल्‍हन को हेलिकॉप्‍टर से अपने घर लाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी शादी में चार लाख रुपये देकर एक हेलिकॉप्टर भी बुक किया, लेकिन इसके बाद भी हेल्किॉप्‍टर शादी में नहीं पहुंचा। इससे निराश युवक ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का दरवाजा खटखटाया। अब आयोग ने संबंधित दो कंपनियों को सेवा में कोताही का दोषी करार देते हुए जुर्माना लगाया है। इस मामले में आयोग ने दोनों संबंधित कंपनियों को दोषी मानते हुए निर्देश दिया कि, वे शिकायतकर्ता को एक माह के अंदर चार लाख रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाएं। इसके अलावा सेवा में कोताही बरतने के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा और आठ हजार रुपये मुकदमा खर्च भी शिकायतकर्ता को अदा करें। आदेश की प्रति मिलने के एक माह के अंदर अगर दोनों कंपनियों ने पैसे नहीं लौटाए तो उन्‍हें इस राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज देना होगा।

Chandigarh Helicopter News

चंडीगढ़ में बुक करने के बाद भी हेलिकॉप्‍टर ना भेजने पर जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शिकायतकर्ता अमनदीप जोशी ने दोनों कंपनियों के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि, उनकी 23 फरवरी 2019 को जालंधर में शादी थी। इस हेलिकॉप्टर को जालंधर से ऊना और ऊना से जेएसए हेलीपैड आना था। इसके लिए एक कंपनी ने ई-मेल भेजकर 4 लाख 20 हजार 375 रुपये जमा कराने को कहा। शिकायतकर्ता ने इसमें से चार लाख रुपये अलग-अलग तारीख पर जमा करा दिए।

End of Feed