'अस्पताल में बम है सभी मरेंगे', चंडीगढ़ के हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी; बाहर लाए गए मरीज

Bomb in Chandigarh: चंडीगढ़ स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में बम होने का ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल प्राप्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट कर दिया गया है।

Bomb in Chandigarh: चंडीगढ़ के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को बुधवार को ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली, जिसके बाद मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। संस्थान के एक अधिकारी ने दावा किया कि इसी तरह का ईमेल दिल्ली और दक्षिण भारत के कई अस्पतालों को भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के परिसर की तलाशी ले रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

Bomb Rumors in Chandigarh

चंडीगढ़ में बम की सूचना

ईमेल पर मिली बम की धमकी

चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अपराजिता ने बताया कि अस्पताल को सुबह ईमेल पर बम की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि उस समय अस्पताल में मरीज, डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों सहित करीब 100 लोग मौजूद थे। डॉक्टर ने बताया कि हमें एक ईमेल मिला। हमारे केंद्र के अलावा देश के कई मनोरोग अस्पतालों को ईमेल भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि अस्पताल में बम है।

End of Feed