Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर के पास एक जिंदा बम मिला। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। यह इलाका हाई सिक्योरिटी वाला क्षेत्र है।
भगवंत मान के घर के पास मिला बम
हरियाणा सीएम का भी घर
जिस इलाके में बम मिला है उसी इलाके में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का आवास भी है। पंजाब और हरियाणा सचिवालय और विधानसभा भी उस जगह के करीब हैं जहां बम पाया गया है।
#BreakingNow: चंडीगढ़ में कांसला- नयागांव के बीच बगीचे में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पंजाब पुलिस ने पूरे इलाके को… t.co/Jv1LePPw51
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
ट्यूबवेल संचालक ने देखा बम
शाम करीब 4 से 4:30 बजे एक ट्यूबवेल संचालक ने पंजाब के सीएम के हेलीपैड और आवास के पास आम के बागान में जिंदा बम देखा। बम चंडीगढ़ के कंसल और मोहाली के नया गांव की सीमा के पास मिला था।
सेना से संपर्क
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान को भी इस बम की जांच के लिए लगाया गया है। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दौरान अपने आवास पर नहीं थे। घटना के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
