Chandigarh: हैरान करने वाली घटना, अंगडाई लेते समय मुड़ गए बॉडी बिल्डर के दोनों हाथ, जमीन पर गिरते ही मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 09:18 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ के डडू माजरा में अंगड़ाई लेते हुए गिरकर एक युवा बॉडी बिल्डर की मौत हो गई। घटना के समय मृतक अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान अंगड़ाई लेने के लिए अपने हाथों को पीछे मोड़ा तो जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के समय मृतक अपने दोस्‍तों के साथ कर रहा था बातचीत
  • अंगड़ाई लेते समय युवक गिरा जमीन पर तो दोस्‍त समझते रहे मजाक
  • हार्ट अटैक से मौत की आशंका, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Chandigarh: वर्कआउट करते हुए या अन्‍य किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने समय होने वाली मौत की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला चंडीगढ के डडू माजरा में सामने आया है। यहां पर सिर्फ अंगड़ाई लेते हुए एक युवा बॉडी बिल्डर की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 33 वर्षीय राम राणा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि राम राणा अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अंगड़ाई लेने के लिए अपने हाथों को पीछे ले गए तो दोनों हाथ मुड़ गए। जिससे वे जमीन पर गिर गए।

body builder death

अंगडाई लेते समय बॉडी बिल्डर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह घटना देख पास खड़े दोस्तों ने सोचा शायद राम मजाक कर रहे हैं। हालांकि जमीन पर गिरने के बाद जब शरीर की हरकत बंद हो गई तो दोस्‍तों को किसी अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद दोस्‍त राम को लेकर सेक्टर 16 जीएमएसएच अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। शुरुआती जांच में इसे हार्ट अटैक से मौत बताया जा रहा है। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

End of Feed