Amritsar: पाकिस्तान से जुड़ा हथियार-ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त; पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित हथियार और ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना पर की गई इस छापेमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार हुए, जिनके पास से छह आधुनिक पिस्तौल और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जांच में सामने आया कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़ा था।

Amritsar News: पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर सक्रिय एक बड़े हथियार और मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने आरोपियों से पांच .30 बोर और एक ग्लॉक 9 मिमी, यानी छह पिस्तौल के साथ 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। तस्करी में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और ड्रोन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई है।

amritsar news

ऑपरेशन में बरामद सामान (चित्र साभार: X/@DGPPunjabPolice)

सोशल मीडिया से करते थे संपर्क

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि आरोपी सोशल मीडिया और ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और पंजाब में हथियारों-ड्रग्स की तस्करी करते थे। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत छेहरटा और कैंटोनमेंट थानों में एफआईआर दर्ज की है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए गहन जांच जारी है।

End of Feed