अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई; रंगदारी और फायरिंग कांड का हुआ पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब को अपराधमुक्त बनाने के अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जंडियाला गुरु क्षेत्र में हुई फायरिंग और रंगदारी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विदेशी पिस्तौल बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी कुख्यात गिरोह जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े हुए थे और विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे।

Amritsar News: पंजाब को सुरक्षित और अपराधमुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जंडियाला गुरु क्षेत्र में हुई फायरिंग और रंगदारी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक विदेशी पिस्तौल भी बरामद की गई है। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि (निवासी पंडोरी वारैच) और उज्जवल हंस (निवासी बटाला रोड, अमृतसर) के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी कुख्यात अपराधी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े हैं और विदेश में बैठे अपने हैंडलर केशव शिवाला के इशारे पर काम कर रहे थे।

Police Bust Extortion and Firing Case in Amritsar (Photo: Canva)

अमृतसर में फायरिंग और रंगदारी के मामले में 2 गिरफ्तार (फोटो: Canva)

रंगदारी वसूलने के मकसद से फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक, 6 नवंबर को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने जंडियाला गुरु में एक प्रोविजनल स्टोर पर गोलियां चलाई थीं। यह फायरिंग दुकान मालिक को डराकर उससे रंगदारी वसूलने के मकसद से की गई थी। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान एक ने पुलिस टीम पर भी गोली चलाई, हालांकि उसे जल्द ही काबू में कर लिया गया। पुलिस ने एक अन्य आरोपी की पहचान भी कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

End of Feed