पंजाब में AAP नेता के घर पर 25 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी

पंजाब में कपूरथला जिले के फगवाड़ा में AAP नेता के घर पर बाइक से आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के को-ऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर फायरिंग के बाद बदमाश वहां पांच करोड़ की फिरौती की चिट्ठी भी फेंक कर भाग गए।

पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के एक नेता पर 25 राउंड फायरिंग की खबर है। बता दें कि फगवाड़ा राज्य के कपूरथला जिले में एक निगम क्षेत्र है। दो बाइक सवार गैंगस्टरों ने AAP नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी वाला पत्र फेंक कर वहां से फरार हो गए।

Fagwara aap leader firing

कपूरथला जिले के फगवाड़ा में AAP लीडर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रखा है। ज्ञात हो कि दलजीत राजू दरवेश को पंजाब सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का को-ऑर्डिनेटर बनाया है। गैंगस्टर्स ने इन्हीं दलजीत राजू दरवेश के घर पर आज यानी गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग की।

End of Feed