Jalandhar: 114 साल के मैराथन रनर फौजा सिंह की मौत, सैर करते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

पंजाब के जालंधर में मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह का 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सोमवार दोपहर टहलते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।

Fauja Singh Death: मैराथन की दुनिया में अपनी शानदार उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध रहे 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। बताया गया है कि सैर के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें उनके घर के पास ही टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और दम तोड़ दिया। लेखक और पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह ने उनके परिवार से बात करके, उनकी मृत्यु की पुष्टि की। खुशवंत सिंह ने फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखी है।

fauja singh death

सड़क दुर्घटना में गई मैराथन रनर की जान (फाइल|Wikipedia)

टहलने के दौरान हुआ हादसा

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, फौजा सिंह टहल रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह की मृत्यु पर संवेदनाएं जाहिर कीं।

End of Feed