Firozabad: शादी समारोह में खाने को लेकर खूब चले लाठी-डंडे, टूटा रिश्ता; बिना दुल्हन लौटी बारात

Firozabad: फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में अचानक खाना खत्म होने से अफरातफरी मच गई। बारातियों ने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में इतने लाठी-डंडे चले की पुलिस तक बुलानी पड़ी और शादी भी टूट गई।

Firozabad: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले में हो रही एक शादी में बराती और घरातियों दोनों के बीच खूब लात-घूंसे चले। मामूली सी बात को लेकर यहां लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए, कुर्सियां इधर-उधर फेंकी गई। इस पूरी घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दरवाजे पर बारात आने के बाद भी शादी नहीं हुई। दुल्हन के जोड़े में दूल्हे के नाम की मेहंदी रचाए लड़की बैठी ही रह गई। शादी के दौरान हुई लड़ाई की एक वीडियो भी सामने आई है। दोनों पक्षों में हुई झड़प की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

Firozabad

शादी समारोह में खाने को लेकर खूब चले लाठी-डंडे

इस वजह को लेकर चली लाठियां

मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के हुमायूंपुर गांव की रहने वाली युवती की रामनगर के रहने वाले विकास से 10 जुलाई को शादी होनी थी। युवक विकास बरात के साथ मैरिज होम पहुंचे। घरातियों द्वारा बारातियों की खुब आव भगत की गई। लेकिन खाना खत्म होते ही बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। खाना खत्म होने के कारण बरातियों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी और शादी में दोनों पक्षों के बीच खुब लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। घटना देखते ही देखते इतना बढ़ गई शादी तक टूट गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं।

End of Feed