LPG Crisis : एलपीजी संकट पर नागपुर हाईकोर्ट में केंद्र का हलफनामा, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने क्या कहा?

केंद्र की ओर से अंडर सेक्रेटरी रमेश कृष्णा ने हलफनामा दाखिल किया, जिसे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के सामने रखा। हलफनामे में कहा गया है कि सरकार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी जरूरी प्रयास कर रही है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

LPG Crisis : बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में एलपीजी कमी को लेकर चल रही सुनवाई में केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्थिति साफ की। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि वह इस मामले पर नजर बनाए रखे हुए है और अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद देश में गैस की उपलब्धता और वितरण को सुचारु बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार कि तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए।

Nagpur High Court LPG affidavit

(सांकेतिक फोटो-Istock)

केंद्र भरोसा, हालात पर पूरी नजर

केंद्र की ओर से अंडर सेक्रेटरी रमेश कृष्णा ने हलफनामा दाखिल किया, जिसे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के सामने रखा। हलफनामे में कहा गया है कि सरकार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी जरूरी प्रयास कर रही है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। हलफनामे में स्पष्ट किया गया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्थिति लगातार बदल रही है। केंद्र सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि इसका असर भारत की एलपीजी आपूर्ति पर न पड़े। सरकार ने कहा कि ऐसे वैश्विक संकटों के दौरान स्थिति तेजी से बदलती रहती है और इस तरह के मामलों में नीतिगत निर्णय लेना सरकार का अधिकार और जिम्मेदारी है।

End of Feed