फ्यूचर रिटेल लिमिटेड पर CBI का बड़ा एक्शन, 904.32 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड में केस दर्ज

Future Retail CBI Raid: SBI की स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच-3, मुंबई की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी के प्रमोटर्स और अन्य लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत बैंक से अलग-अलग तरह की क्रेडिट सुविधाएं हासिल की थीं।

Future Retail CBI Raid: बैंक फ्रॉड के मामले में CBI ने मुंबई की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail Ltd) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शिकायत पर CBI ने कंपनी के खिलाफ 904.32 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर बियानी, राकेश बियानी समेत अन्य निदेशकों, गारंटरों और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

CBI PTI

सीबीआई (फोटो साभार- PTI)

किशोर बियानी पर CBI का शिकंजा

CBI के मुताबिक, SBI की स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच-3, मुंबई की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी के प्रमोटर्स और अन्य लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत बैंक से अलग-अलग तरह की क्रेडिट सुविधाएं हासिल की थीं। इनमें वर्किंग कैपिटल, टर्म लोन और लेटर ऑफ क्रेडिट जैसी सुविधाएं शामिल थीं।

End of Feed