चंडीगढ़ नगर निगम का सैनिटरी इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

CBI ने चंडीगढ़ नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। CBI के अनुसार, आरोपी ठेकेदार की फर्म के लंबित और भविष्य के बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांग रहा था।

Chandigarh CBI Raid: चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने चंडीगढ़ नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, आरोपी एक ठेकेदार की फर्म के लंबित और भविष्य के बिलों को पास कराने और उनकी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 14 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद घर और दफ्तर की तलाशी में दस्तावेज बरामद हुए।

CBI

सीबीआई (फाइल फोटो)

14 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

CBI के अनुसार, सैनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति के खिलाफ 7 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने ठेकेदार की फर्म के बिलों को मंजूरी दिलाने और आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले 14 लाख रुपये मांगे थे। आरोप यह भी है कि रिश्वत नहीं देने पर शक्ति ने फर्म के बिल रोकने और उसका टेंडर रद्द कराने की धमकी दी थी।

End of Feed