महादेव बेटिंग ऐप का किंगपिन अभिषेक दुबई से लौटते ही गिरफ्तार, क्या हैं आरोप, नेटवर्क में कितने लोग?

अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां CBI को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर ले जाकर अदालत में पेश किया गया।

दिल्ली : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी और कथित किंगपिन अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, दुबई से भारत लौटते ही उसे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। जांच में अभिषेक कुमार की ऑनलाइन बेटिंग और जुआ संचालन, पैनल के समन्वय, रकम जुटाने और कथित अवैध कमाई से दुबई में अचल संपत्तियां हासिल करने में सक्रिय भूमिका सामने आई है।

Mahadev Betting App accused Abhishek Kumar

(सांकेतिक फोटो-Istock)

सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ काम करने का आरोप

CBI के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में अभिषेक कुमार के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद और जब्त की गई। जांच एजेंसी का कहना है कि जब्त सामग्री प्रथमदृष्टया महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में उसकी सक्रिय भूमिका की ओर इशारा करती है। एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था।

End of Feed