Sagar Road Accident: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले से गुरुवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई। सागर जिले में ट्रक और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना खुरई-खिमलासा रोड पर हुई, जहां एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई।
सागर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर। (सांकेतिक फोटो)
बस में 50 यात्री थे सवार
बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में करीब 50 यात्री सवार थे और बस खुरई से खिमलासा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद घायलों को खुरई अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में तीन लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस और ट्रक के ड्राइवरों की मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला यात्री की भी मौत हो गई। साथ ही हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
इस हादसे की सूचना खुरई और खिमलासा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
