कानपुर रेलवे स्टेशन के पास जलता हुआ सिलेंडर मिला, साजिश या हादसा? जांच कर रही पुलिस

कानपुर रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक के पास जलता हुआ एलपीजी सिलेंडर मिला। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर चलती ट्रेन से गिरा और गैस लीक से आग लगी। मौके पर पुलिस और RPF की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kanpur News: कानपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक जलता हुआ एलपीजी सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और RPF की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Cylinder Fire

सांकेतिक फोटो

यह घटना बुधवार को दिल्ली-प्रयागराज रेल रूट के कैंटोनमेंट एरिया में करीब शाम 7:30 बजे हुई। जहां रेलवे ट्रैक से थोड़ी ही दूरी पर एक पांच किलो का गैस सिलेंडर आग की लपटों में घिरा हुआ मिला। अधिकारियों के मुताबिक, सिलेंडर रेलवे ट्रैक से करीब सात फीट की दूरी पर एक सुनसान जगह पर मिला। सिलेंडर में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

End of Feed