शहर

Bulandshahr Encounter: 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Encounter: बुलंदशहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर ढेर हो गया। यह मुठभेड़ थाना कोतवाली देहात और थाना गुलावठी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के साथ स्याना रोड स्थित जसनवली के पास हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

Image

वांटेड बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Bulandshahr Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर को मुठभेड़ में ढेर हो गया। थाना कोतवाली देहात और थाना गुलावठी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ हुई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक 30 बोर पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश ने पुलिस पर दो बार की फायरिंग

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियान रात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के स्याना मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने पुलिस फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और आसपास के अन्य थानों को भी सूचना दे दी। बदमाश के सेल्टन बम्बा रोड पहुंचने पर गुलावठी थाने की पुलिस ने उसे सामने से घेर लिया। जिसे देख बदमाशों ने पुलिस पर दोबारा गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बदमाश का एक साथी फरार

पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके निवासी आजाद उर्फ पीटर उर्फ जुबेर (35) के रूप में हुई है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। बदमाश पर मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, जौनपुर के साथ-साथ दिल्ली और उत्तराखंड के हल्द्वानी में हत्या, लूट और अन्य संगीन धाराओं में करीब 46 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस को वांछित था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article