Delhi Traffic Diversion: राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 के दौरान प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा व सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शनिवार, 5 सितंबर 2026 को एक बड़ा 'मोटर कारकेड रिहर्सल' (Motor Carcade Rehearsal) आयोजित करने जा रही है। इस रिहर्सल के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक लुटियंस दिल्ली और मध्य व दक्षिण दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने 22 मुख्य स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं और 35 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।
दिल्ली में आज बदला रहेगा ट्रैफिक
प्रमुख प्रभावित सड़कें
रिहर्सल के दौरान जिन प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति नियंत्रित रहेगी या बंदिशें रहेंगी, उनमें शामिल हैं:
सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर मथुरा रोड, सी-हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग अफ्रीका एवेन्यू, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, मोती लाल नेहरू मार्ग एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एनक्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग
22 प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स और वैकल्पिक रूट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा तय किए गए 22 डायवर्जन प्वाइंट्स पर वाहनों का मार्ग बदला जाएगा:
डब्ल्यू-पॉइंट (डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक): मथुरा रोड और तिलक मार्ग की तरफ ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को बीएसजी मार्ग, आईपी मार्ग या दिल्ली गेट की ओर मोड़ा जाएगा।
ए-पॉइंट (राम चरण अग्रवाल चौक): कॉमर्शियल वाहनों को डब्ल्यू-पॉइंट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।मीर दर्द चौक: महाराजा रणजीत सिंह मार्ग के स्थान पर मिर दर्द मार्ग और डीडीयू मार्ग का उपयोग करें।
कनेक्टिंग एरिया (कस्तूरबा गांधी मार्ग व जनपथ/कनॉट प्लेस): सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आउटर सर्किल के वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। पटेल चौक व आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर: संसद मार्ग और मदर टेरेसा क्रीसेंट के बजाय बाबा खड़क सिंह मार्ग या शेख मुजीबुर रहमान मार्ग का प्रयोग करें।
धौला कुआं व मोती बाग फ्लाईओवर: रिंग रोड का उपयोग करें या वंदे मातरम मार्ग की तरफ डायवर्ट हों। लोधी रोड, अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स मुलर मार्ग व नीला गुंबद क्षेत्र: प्रगति मैदान/मथुरा रोड की तरफ आने वाले वाहनों को लोधी रोड और आश्रम चौक की ओर मोड़ा जाएगा।रिंग रोड/भैरों रोड: भैरों मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी; वाहन सराय काले खां या राजघाट होकर निकलें।
आम यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लुटियंस दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को दिल्ली मेट्रो का अधिकतम इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने या एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। नो-पार्किंग जोन: नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को सड़क किनारे पार्क करने की सख्त मनाही है। नियम तोड़ने वाले वाहनों को क्रेन से उठा लिया जाएगा। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता: एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन/आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को बिना रुकावट प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा।
