Lucknow News: आज लखनऊ और बरेली से शुरू होगी भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा

Lucknow News: केंद्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा आज लखनऊ और बरेली से शुरू होगी। तीन दिनों तक राज्य के छह शहरों में शिवराज, नड्डा, योगी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में भाजपा आज यानी मंगलवार 3 नवंबर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत करने जा रही है। पहले दिन राजधानी लखनऊ और बरेली में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ संगठनात्मक पदाधिकारियों तक की भागीदारी प्रस्तावित है। भाजपा इन पदयात्राओं के जरिए सड़कों पर उतरकर विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की तैयारी में है।

BJP Loktantra bachao yatra

आज लखनऊ और बरेली में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा

पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक, आज लखनऊ और बरेली से इस अभियान का आगाज होगा। इसके बाद कल यानी बुधवार 4 और गुरुवार 5 नवंबर को राज्य के दूसरे प्रमुख शहरों में भी पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे।

End of Feed