नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो नहीं हारती बीजेपी, जनता दुखी है- बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह का बड़ा बयान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly Seat) के नतीजे पर जदयू विधायक अनंत सिंह Ananat Singh) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार सीएम होते तो ऐसा नहीं होता।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly Seat) को लेकर बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Ananat Singh) ने बड़ा बयान दे दिया है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बांकीपुर में बीजेपी को हार नहीं मिलती। जनता नीतीश कुमार के सीएम नहीं रहने से नाराज है। बांकीपुर में 1990 के बाद बीजेपी पहली बार हारी है, यहां प्रशांत किशोर ने बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की है।

anant singh and nitish kumar

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और बाहुबली विधायक अनंत सिंह (फोटो- X)

क्या-क्या बोले अनंत सिंह?

जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश जी मुख्मंत्री रहते तो ऐसा नहीं होता, जनता को ये समझ में है कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाई और बीच में बीजेपी ने हटाकर दूसरे को बना दिया। जनता दुखी है। जनता को ये पसंद नहीं है।

बांकीपुर में क्या हुआ?

करीब तीन दशक से भाजपा का मजबूत किला मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत को राजनीतिक विश्लेषक महज चुनावी सफलता नहीं बल्कि राज्य की बदलती राजनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत मान रहे हैं। इस उपचुनाव में मुकाबला केवल भाजपा, जन सुराज और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवारों के बीच नहीं था बल्कि इसे भाजपा के पारंपरिक संगठनात्मक आधार, प्रशांत किशोर की नई राजनीतिक रणनीति और राजद के पारंपरिक मुस्लिम-यादव (एमवाई) समीकरण की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा था। मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा पर लगातार बढ़त बनाए रखी, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता अधिकांश दौर में तीसरे स्थान पर रहीं।

End of Feed