Maharajganj News: पुलिस चौकी में बर्थडे मनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद तीन पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड; चौकी प्रभारी ने दी सफाई

Maharajganj News: महराजगंज में पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाने का कथित वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद तीन पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने यह पता लगाने के निर्देश दिए हैं कि चौकी परिसर में निजी आयोजन की अनुमति किसने दी और इसमें पुलिसकर्मियों की क्या भूमिका रही।

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस चौकी परिसर में जन्मदिन का केक काटे जाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

Maharajganj News

महराजगंज की पुलिस चौकी में बर्थडे पार्टी ने मचाया बवाल (प्रतीकात्मक फोटो)

अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो अड्डा बाजार पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक युवक चौकी परिसर के अंदर जन्मदिन का केक काटता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आसपास कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रहे हैं, जिनमें एक उपनिरीक्षक के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस परिसर में निजी कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे।

End of Feed