Bijnor News: यूपी के बिजनौर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 03:42 PM IST

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ये मामला बिजनौर जिले से है, जहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम में दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Bijnor Teenage Girl Raped By Cousin Brother police arrested the Accused

बिजनौर में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

चारा डालने गई किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम को किशोरी अपने घर से निकल कर पशुबाड़ा में अपने पशुओं को चारा डालने गई थी। उसी दौरान उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जैसे ही परिजन वहां पहुंचे तब तक मौका देख आरोपी भाग निकला था।

End of Feed