हमें पता है तुम्हारा घर कहां है, छोड़ेंगे नहीं- जैसे ही जज ने सुनाई उम्रकैद की सजा, कैदी ने दे डाली धमकी

बिजनौर में हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा जयदीप और पिंटू चौहान को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों ने कोर्ट कक्ष में ही न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी। चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिनेंद्र कुमार ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जिला अदालत के जज को दो कैदियों ने भरी अदालत में खुली धमकी दे डाली। दरअसल कैदियों को जज ने जैसे ही उम्रकैद की सजा सुनाई, दोनों भड़क गए और उन्हें देख लेने की धमकी दे डाला। इसके बाद अदालत में मौजूद हर लोग हैरान रह गए। घटना के बाद न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

End of Feed