Bihar Weather: चार डिग्री तक गिरा पारा, 100 मीटर से कम हुई विजिबिलिटी, सुपौल में कोहरे और ठंड का डबल अटैक

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान अकवान के बीच बिहार में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। कई जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई। 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश संभव है।

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा। इस गंभीर प्रकृति के तूफान का असर बिहार के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। बिहार में सुबह और शाम की ठंड बढ़ रही है, जबकि कई जिलों में घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

cold and fog condition in bihar

बिहार में ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

आज यानी बुधवार 18 नवंबर को सुबह समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल सहित कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर मात्र 100 मीटर तक रह गई। पिछले 24 घंटे में बिहार के कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

End of Feed