Bihar Weather: बिहार में बढ़ी सर्दी, शीतलहर की हुई वापसी; कोहरा-पछुआ भी ढाएगा कहर

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में एक ओर शीतलहर और घना कोहरा है, तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ से ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना बन रही है। भागलपुर और समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि कैमूर में यह 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-December-2025: दिसंबर आधा बीत चुका है और इसी लिहाज से बिहार में सर्दी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। उत्तर भारत के साथ-साथ राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार इस वक्त ‘डबल अटैक’ की चपेट में है, एक ओर शीतलहर और घना कोहरा, तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना। सुबह के वक्त छाया कोहरा पहले ही आम जनजीवन और यातायात को प्रभावित कर रहा है, जबकि आने वाले कुछ दिन और ज्यादा चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

bihar weather today

बिहार में ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 दिसंबर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में असर दिखा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसका सीधा असर बिहार के मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है, जहां पहाड़ों से उतरने वाली सर्द पछुआ हवाएं तापमान को लगातार नीचे धकेल रही हैं। विभाग का कहना है कि इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति भी बन सकती है।

End of Feed