बिहार में SIR के खिलाफ उग्र हुआ विरोध: पटना में बैरिकेडिंग लांघने पर तेजस्वी यादव और कई विपक्षी नेता हिरासत में

Tejashwi Yadav Detained Patna: बिहार में voter list के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ी को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन। पुलिस ने तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को लिया हिरासत में।

Bihar SIR Protest Patna: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के नेताओं ने पटना की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया।

बिहार में SIR के खिलाफ उग्र हुआ विरोध: पटना में बैरिकेडिंग लांघने पर तेजस्वी यादव और कई विपक्षी नेता हिरासत में

बिहार में SIR के खिलाफ उग्र हुआ विरोध: पटना में बैरिकेडिंग लांघने पर तेजस्वी यादव और कई विपक्षी नेता हिरासत में

शहीद स्मारक से शुरू हुआ था 'आक्रोश मार्च'

बिहार लोक भवन की ओर बढ़ा मार्च: विरोध प्रदर्शन की शुरुआत बिहार विधानसभा परिसर के सामने स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक से हुई। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी दलों के विधायक, सांसद और सैकड़ों कार्यकर्ता बिहार लोक भवन (राजभवन) की ओर मार्च कर रहे थे।

End of Feed