बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा एक्शन, 36 IPS अफसरों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, थानों से गश्त तक रखेंगे नजर

Bihar Police: बिहार में लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ के वायरल वीडियो और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रभारी डीजीपी प्रीता वर्मा के निर्देश पर एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर के 36 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है।

Bihar Police: बिहार में लड़कियों से बदसलूकी और छेड़खानी के लगातार वायरल होते वीडियो के बाद सूबे की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। इस बीच, बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और अपराध पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। पुलिस प्रशासन ने राज्य के 36 वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है।

Bihar Police Headquarters

अब ग्राउंड जीरो पर उतरेंगे ADG-DIG स्तर के बड़े अफसर (फोटो:बिहार पुलिस)

इस नई व्यवस्था के तहत एडीजी (ADG), आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) स्तर के अफसरों को धरातल पर उतरकर जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी डीजीपी प्रीता वर्मा के आदेशानुसार, ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, रात-दिन की गश्त, लंबित मामलों के निष्पादित करने की गति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इन सभी अधिकारियों को 28 सितंबर तक अपने प्रभार वाले जिलों का गहन निरीक्षण पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी होगी।

End of Feed