बिहार के मुंगेर में आतंकी नेटवर्क का शक! पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा; हथियार समेत ये सामान बरामद

बिहार के मुंगेर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के शक में मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह दो साथियों के साथ आतंकी साजिश रच रहा था। आरोपी के पास से तमंचा और मोबाइल बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, जबकि दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

मुंगेर : जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है।

Crime (4)

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिस रच रहा था और उसके पास से एक तमंचा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

End of Feed