बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई; एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली, 50 हजार का था इनामी

बेगूसराय में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जहां मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार मारा गया। गुप्त सूचना पर शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसका जवाब पुलिस ने SOP के तहत दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और मामले की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी और मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

STF and Police Eliminates Notorious Naxalite in Begusarai

एसटीएफ और पुलिस ने बेगूसराय में कुख्यात नक्सली को मार गिराया

पुलिस अधीक्षक मनीष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नोनपुर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उसी दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस बल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एसपी के मुताबिक, पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जवाबी फायरिंग की, जिसमें दयानंद मालाकार को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

End of Feed