Champaran Accident: चंपारण में भीषण सड़क हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बस; 5 की मौत, 5 गंभीर

Champaran Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में NH-727 पर एक बेकाबू बस ने सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ को कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Champaran Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार की देर रात बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग (NH-727) पर बसवरिया और पराउटोला के बीच एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ में जा घुसी। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय लोग घर के बाहर आयोजित एक छठिहार समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

motihari accident news

तेज रफ्तार बस ने लोगों को रौंदा

छठिहार का था कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, एनएच-727 के किनारे स्थित धर्मेंद्र दुबे के घर पर शुक्रवार को बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में छठिहार समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान घर के बाहर सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के लिए आसपास के कई लोग मौजूद थे। रात करीब 11 बजे लौरिया की ओर से बेतिया जा रही एक तेज रफ्तार शाही ट्रैवेल्स की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे एक गैस सिलेंडर लदे ट्रक से तालमेल बिगड़ने के कारण बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था।

End of Feed