वाह सरकार! न जाने का रास्ता, न बिजली; 30 लाख खर्च कर खेत के बीच खड़ी कर दी स्कूल बिल्डिंग

Munger News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खेतों के बीच करीब 30 लाख की लागत से स्कूल भवन तो बना दिया गया, लेकिन रास्ता न होने से पिछले एक साल से ताला लटका है।

Munger News: बिहार में एक तरफ जहां सैकड़ों सरकारी स्कूल भवनों की कमी के कारण झोपड़ियों या सामुदायिक भवनों में चलने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंगेर जिले से सरकारी धन के दुरुपयोग और लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित नया टोला प्रसंडो गांव में शिक्षा विभाग ने करीब 30 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से दो मंजिला स्कूल भवन बनाकर तैयार कर दिया है। लेकिन विडंबना यह है कि खेतों के बीच बनी इस शानदार इमारत तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है। नतीजा यह है कि पिछले एक साल से यह नया भवन ताले में बंद है और अब यह बच्चों के पढ़ने की जगह मवेशियों का तबेला बनता जा रहा है।

Munger news govt school

रास्ता न होने से बंद पड़ा विद्यालय

करोड़ों के बजट से बनी इमारत में दरारें और गोबर का अंबार

खेतों के बीच बना यह दो मंजिला भवन अब देखरेख के अभाव में जर्जर होने लगा है। भवन में तीन बड़े हॉल और एक कार्यालय तो बना दिया गया, लेकिन पेयजल के लिए लगी बोरिंग उखड़ चुकी है। भवन की दीवारों में अभी से दरारें आने लगी हैं। परिसर में जगह-जगह कचरे और गोबर का अंबार लगा हुआ है, जिससे यह स्कूल कम और मवेशियों का बाड़ा ज्यादा नजर आता है।

End of Feed