बिहार विधान परिषद में सगे भाइयों की जोड़ी, एक RJD तो दूसरे कांग्रेस से उठाएंगे आवाज; जानें कौन हैं संजीव कुमार-राजीव कुमार

Bihar MLC Election Result : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल करने वाले डॉ. संजीव कुमार अपने एमएलसी भाई राजीव कुमार के साथ अगले विधान परिषद सत्र में नजर आएंगे। उनके भाई राजीव कांग्रेस से एमएलसी हैं।

Bihar MLC Election Result 2026 : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के डॉ. संजीव कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नवल किशोर को 1,057 मतों से हराया। संजीव कुमार की जीत के साथ अब बिहार विधान परिषद के अगले सत्र में दो सगे भाई एक साथ नजर आएंगे। उनके बड़े भाई राजीव कुमार पहले से ही विधान परिषद के सदस्य हैं। संजीव कुमार के निर्वाचित होने के बाद दोनों भाई सदन में साथ बैठेंगे, हालांकि वे अलग-अलग राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Bihar MLC Sanjiv Kumar And Rajiv Kumar

एमएलसी राजीव कुमार और संजीव कुमार

डॉ. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को हराया। चुनाव में संजीव कुमार को 4,487 वोट मिले, जबकि नवल किशोर यादव के पक्ष में 3,430 मत पड़े। इस तरह राजद उम्मीदवार ने 1,057 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

End of Feed