Bihar Vidhan Parishad Chunav: जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, JDU ने घोषित किए 4 नाम, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Vidhan Parishad Chunav: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने सभी 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं पर जेडीयू ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Bihar Vidhan Parishad Chunav: बिहार में विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। राज्य के चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है।

Bihar MLC Election list

बिहार विधान परिषद चुनाव (फाइल फोटो)

इसी कड़ी में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी 'जन सुराज' ने अपने बचे हुए तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सभी 8 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट पूरी कर ली है, जबकि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने भी 4 मुख्य सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जन सुराज ने अपने नए चरण में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से भूषण झा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed