'दो कोचिंग के टीचर लड़ रहे हैं, इससे बाहर निकलो!' खान सर और रौशन आनंद के सवाल पर कैमरे के सामने भड़के मंत्री अशोक चौधरी

Khan Sir vs Roshan Anand Controversy: पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर सवाल पूछने पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मीडिया पर बुरी तरह भड़क गए।

Minister Ashok Choudhary Angry Video: बिहार की राजधानी पटना के दो सबसे बड़े और चर्चित शिक्षकों खान सर (Khan Sir) और रौशन आनंद (Roshan Anand) के बीच चल रहा आपसी विवाद अब बिहार की राजनीति के गलियारों तक पहुंच गया है। इस मुद्दे पर जब मीडियाकर्मियों ने बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा, तो मंत्री जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कैमरे के सामने ही उनका पारा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने पत्रकारों को नसीहत देते हुए साफ कह दिया कि बिहार में इस विवाद से भी बड़े और महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, इसलिए मीडिया को इस 'टीचर्स वॉर' से अब बाहर निकलना चाहिए।

'दो कोचिंग के टीचर लड़ रहे हैं, इससे बाहर निकलो!' खान सर और रौशन आनंद के सवाल पर कैमरे के सामने भड़के मंत्री अशोक चौधरी

'दो कोचिंग के टीचर लड़ रहे हैं, इससे बाहर निकलो!' खान सर और रौशन आनंद के सवाल पर कैमरे के सामने भड़के मंत्री अशोक चौधरी

भौं चढ़ाकर बोले मंत्री जी- क्या बिहार में सिर्फ यही मुद्दा है?

दरअसल, पटना में एक कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने मंत्री अशोक चौधरी को घेरा और खान सर व रौशन आनंद के बीच चल रहे हाई-प्रोफाइल विवाद पर सरकार का रुख जानना चाहा, तो मंत्री जी ने अपनी भौं सिकोड़ लीं। बेहद तल्ख लहजे में गुस्सा जाहिर करते हुए अशोक चौधरी बोले, 'क्या बिहार में सिर्फ यही एक मुद्दा बचा है? बल्कि और भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं जिन पर बात होनी चाहिए। बिहार में और भी बहुत कुछ हो रहा है... आप सब खान सर और रौशन आनंद के इस मामले से जरा बाहर निकलो!'

End of Feed