बिहार का मौसम (8 Mar 2026) Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; किसानों के लिए अलर्ट जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 Mar 2026: बिहार में मौसम की लुका-छिपी का दौर जारी है। मार्च की शुरुआत ने जहां तपती धूप और बढ़ते पारे से लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे, वहीं अब बादलों की आवाजाही ने एक बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की दस्तक से झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (8 Mar 2026): बिहार में मार्च के पहले हफ्ते में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। राजगीर में पारा 34 डिग्री के पार जा चुका है, तो वहीं कटिहार और पटना जैसे शहरों में रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। लेकिन गर्मी के इस सितम के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी और साथ ही चेतावनी भरी खबर दी है। 9 से 11 मार्च के बीच बिहार के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है।

bihar weather.

कल से बारिश के दिख रहे आसार

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अब आएगी बारिश

पटना में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 15 वर्षों में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। दिन में तेज धूप और पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन अब बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण बिहार में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।

End of Feed