बिहार का मौसम (4 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में पारा 30 डिग्री के करीब, कहीं धूप ढा रहा सितम तो कहीं कनकनी का दौर

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 Feb 2026: बिहार में मौसम इन दिनों अजीबोगरीब करवटें ले रहा है। जहां एक ओर राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में लोगों को दिन में गर्मी महसूस होने लगी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर 25 जिलों में चेतावनी जारी की है। फरवरी की शुरुआत में कहीं पंखे चलने और कुहासा के बीच आइए जानते हैं बिहार के मौसम का ताजा हाल।

बिहार में आज का मौसम (4 Feb 2026): बिहार के 25 जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और कटिहार जैसे जिलों में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर तक रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शांत हवा और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण यह कोहरा दोबारा लौट रहा है। अगले 2 से 3 दिनों तक सुबह और देर रात कनकनी के साथ घनी धुंध छाई रहेगी।

bihar weather today

बिहार में कहीं गर्मी तो कहीं कोहरा

कई जिलों में गर्मी की दस्तक

एक तरफ कोहरे का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान अचानक बढ़ गया है। मंगलवार को कैमूर और पटना में मौसम इतना गर्म रहा कि लोगों ने हल्की स्पीड पर पंखे तक चला दिए। कैमूर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में भी अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 6 डिग्री सेल्सियस की बड़ी उछाल देखने को मिली है।

End of Feed