बिहार का मौसम (20 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम कुहासा; पहाड़ों की बर्फबारी का दिखेगा असर, ठंड रहेगी कायम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Jan 2026: बीते कुछ दिनों सो लगातार निकल रहे धूप के कारण बिहार का तापमान जरूर कुछ बढ़ा है लेकिन अभी ठंड का दौर चलने वाला है। एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। इसके बाद कई जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (20 Jan 2026): बिहार के कई जिलों में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना, बेगूसराय सहित करीब नौ जिलों में धुंध छाए रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के सक्रिय रहने से ठंड में इजाफा हो सकता है। अन्य जिलों में सुबह के समय कुहासा देखने को मिलेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

bihar weather today

बिहार के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

राज्य के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि बीते 24 घंटों में 14 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं नालंदा में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

End of Feed