बिहार का मौसम (2 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में कम हुआ पछुआ का सितम, कल इन इलाकों में आएगी बारिश

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 Feb 2026: बिहार के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि जनवरी की हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रभाव अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। हालांकि सुबह और देर रात में अब भी हल्की कनकनी का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन की तेज धूप ठंड के असर को काफी कम कर रही है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (2 Feb 2026): पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर भले ही बिहार तक पहुंचा हो, लेकिन अब प्रदेश में ठंड का तीखापन धीरे-धीरे कम होने लगा है। पछुआ हवाओं के कारण रात के समय अभी भी हल्की कनकनी महसूस की जा रही है, हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

bihar weather today

बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बिहार के अधिकांश जिलों में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। इससे कड़ाके की ठंड का दौर लगभग समाप्त हो जाएगा। फिलहाल राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है और किसी भी जिले के लिए घने कोहरे का व्यापक अलर्ट जारी नहीं किया गया है। न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

End of Feed