बिहार का मौसम (2 April 2026) Bihar Weather Today: बिहार में 48 घंटे सताएगी गर्मी! फिर लौटेगा तूफानी मौसम; आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 April 2026: बिहार में बारिश थमने के बाद गर्मी फिर बढ़ने लगी है। फिलहाल बादल और हल्की हवाओं से राहत बनी है, लेकिन अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। 4 अप्रैल के बाद फिर बिहार में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बिहार में आज का मौसम (2 April 2026): बिहार में बारिश थमने के बाद गर्मी एक बार फिर पैर पसारने लगी है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। जिसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाने के कारण धूप-छांव का खेल जारी है। बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि हल्की हवाएं चलती रहीं और वातावरण में नमी रही। इस कारण गर्मी बहुत ज्यादा महसूस नहीं हुई। आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

बिहार का मौसम.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में 2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हिस्से में बने वेदर सिस्टम के प्रभाव से बिहार में आज भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 4 अप्रैल के बाद एक बार फिर बिहार का मौसम बदलेगा, जिसके बाद फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इससे पहले मौसम साफ रहने के कारण तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

End of Feed