बिहार का मौसम (19 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में कल से मौसम का यू-टर्न, एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू; 3 दिन IMD का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 March 2026: बिहार के मौसम में 24 घंटे बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च से आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा, जो अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बिहार में आज का मौसम (19 March 2026): बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिनों राज्य में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला। वहीं पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी देखने को नहीं मिली। आज भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कल से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में अगले 3 दिन आंधी-बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है और गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

bihar weather.

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप भी निकलेगी। इस दौरान कहीं भी बादल छाने और बारिश होने का कोई अलर्ट नहीं है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

End of Feed