बिहार का मौसम (14 June 2026) Bihar Weather Today: बिहार में 15 साल बाद समय से पहले आया मानसून, आज 12 जिलों में भारी आंधी-तूफान और ठनका का 'येलो अलर्ट'

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 June 2026: बिहार में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है और उसके असर सेआज 12 जिलों में आंधी-बारिश और ठनके का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानते हैं बिहार के मौसम और मानसून का हाल।

बिहार में आज का मौसम (14 June 2026): बिहार के मौसम को लेकर एक बेहद बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य में बीते 15 वर्षों के इतिहास में पहली बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने तय समय से तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधेपुरा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यदि परिस्थितियां इसी तरह अनुकूल बनी रहीं तो आगामी 72 घंटों के भीतर मानसून पूरे सूबे को कवर कर लेगा। भले ही मानसून समय से पहले आ गया हो, लेकिन लोगों को अभी भी मूसलाधार बारिश का इंतजार है। इसी बीच, मौसम विभाग ने आज रविवार को राज्य के 12 जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और आकाशीय बिजली (वज्रपात) को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

bihar weather today

बिहार के 12 जिलों में आज बरसेंगे बादल

इन 12 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी (Bihar Weather Today)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार को सीमांचल, कोसी और अंग क्षेत्र के जिलों में मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक हो सकता है। जिन 12 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल हैं।

End of Feed