बिहार का मौसम (10 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी चरम पर! बर्फीली हवाओं से दिन में भी कंपकंपी, 32 जिलों में Cold Day अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Jan 2026: बिहार में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है। रात के साथ ही दिन में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। आज भी कई जिलों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार में आज का मौसम (10 Jan 2026): बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रह है। 16 जिलों का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सिर्फ रात ही नहीं बल्कि दिन में भी ठंड खूब सता रही है। सर्द पछुआ हवाओं के चलते दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। प्रदेश में शीतलहर के साथ ही घने कोहरे का प्रकोप भी लगातार जारी है। जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हो रह है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Bihar Weather

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी एवं दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार को बिहार में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। अगले एक से दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद लगातार 2-3 दिनों तक पारा फिर से नीचे लुढ़केगा।

End of Feed