बिहार का मौसम (1 Mar 2026) Bihar Weather Today: बिहार में चढ़ने लगा पारा, अगले 48 घंटों में बढ़ेगी तपिश; जानें होली पर कैसा रहेगा हाल

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 Mar 2026: बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। कैमूर में पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (1 Mar 2026): बिहार में अब बसंती बयार विदा हो रही है और सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। मार्च की पहली तारीख के साथ ही प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। राज्य के सभी 38 जिलों में आसमान साफ है और चिलचिलाती धूप अब लोगों को पसीने छुड़ाने लगी है। मौसम विभाग के ताजा संकेतों के मुताबिक, इस बार मार्च के शुरुआती दिनों में ही पारा चढ़ने से गर्मी का असर समय से पहले बढ़ सकता है।

bihar weather.

बिहार में बढ़ी गर्मी

कैमूर में सबसे ज्यादा तपिश

बिहार में गर्मी की सबसे ज्यादा धमक कैमूर जिले में देखने को मिल रही है, जहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी पटना समेत गया, भागलपुर और नालंदा जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में भी दोपहर की धूप अब चुभने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी 1 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

End of Feed