Bihar Weather: बिहार में आंधी-बारिश से गर्मी हुई गायब! पटना में 29 डिग्री तक गिरा पारा; कल भी झमाझम बरसात का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01 May 2026: बिहार में आंधी-बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही गर्मी से भी राहत मिली है। आज बिहार के 33 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में आज का मौसम (01 May 2026): बिहार में मौसम ने तेवर बदल लिए हैं। बादलों ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। झमाझम बारिश और आंधी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी बारिश का मौसम बरकरार रहने की संभावना है। आज भी कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Bihar Weather Today - AI  (1)

बिहार का मौसम

बिहार में कल भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में आज सुबह से ही कहीं बादल छाए हुए हैं, तो कहीं बारिश देखने को मिल रही है। बगहा और बेतिया में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं राजधानी पटना समेत कई शहरों में काले बादलों ने आसमान में डेरा डाला हुआ है। 2 मई को बिहार के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की आशंका है।

End of Feed