बिहार का मौसम (6 May 2026 Bihar Weather Today: आज दिनभर गदर काटेगा मौसम, कई जिलों में बादल छाए; 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार का मौसम : बिहार में इन दिनों मौसम ने गदर काटा हुआ है। आज भी 15 जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम -

Bihar Weather Today (बिहार में आज का मौसम 6 May 2026): वैसे तो मई के इन दिनों में प्रचंड गर्मी और उससे होने वाली परेशानियों व मौत की खबरें आती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम बारिश और आंधी के चलते तापमान नीचे बना हुआ है। आज यानी बुधवार 6 मई को भी बिहार के कई जिलों में मौसम गदर काटेगा। भारत मौसम विभाग ने आज बिहार के 15 जिलों में आंधी, तेज बारिश और ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today 6th May

बिहार के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही IMD ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। बुधवार सुबह ही सुपौल, अररिया और खगड़िया में तेज बारिश हुई, जबकि राजधानी पटना, कटिहार, नालंदा सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि यहां आज बारिश होगी और तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

End of Feed