बिहार में 18 सीनियर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीवान SP का भी तबादला

बिहार सरकार ने 18 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की अधिसूचना के बाद सीवान के एसपी समेत कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिहार सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फेरबदल के तहत डीआईजी (DIG) और एसपी (SP) रैंक के कई अहम अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। खास तौर पर सीवान में हुई एक घटना के बाद, जहां छात्रों पर एके-47 से फायरिंग का मामला सामने आया था, उसे संज्ञान में लेते हुए सीवान के एसपी का भी तबादला कर दिया गया है। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है।

Bihar IPS transfer 2026

सीएम सम्राट चौधरी (फोटो-@samrat4bjp)

सीवान एसपी का तबादला तब हुआ है, जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हालिया के विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर एके-47 से फायरिंग और एसपी पर कार्रवाई को लेकर आवाज उठाई थी। 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च से पहले ही तेजस्वी के बयान को लेकर सरकार ने अपना रुख बदला और संबंधित एसपी समेत अन्य जिलों में तैनात अधिकारियों पर ट्रांसफर किया। तेजस्वी यादव मामले में लगातार हमलावर एसपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने पूछा था कि छात्रों पर गोलीबारी करने वाले सिपाही के पास AK-47 कैसे पहुंची? निलंबित सिपाही किस यूनिट या शास्त्रागार से जारी किया गया था।

End of Feed