Bihar News: बिहार में लालू यादव (Lalu Yadav) परिवार की बड़ी जीत हुई है। लालू यादव के विरोध के सामने सम्राट सरकार झुक गई है और बिहार सरकार ने लालू यादव की z श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है। लालू यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी की भी जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल हो गई है। इसकी पुष्टि खुद लालू प्रसाद यादव ने की है।
राबड़ी देवी, लालू यादव, तेजस्वी यादव (फोटो- laluprasadrjd)
ये भी पढ़ें- 'ये सब नीतीश ने करवाया है', सुरक्षा में कटौती, आवास खाली करने के फैसले पर पहली बार बोले लालू यादव
सुरक्षा कटौती पर बढ़ा था विवाद
बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को 'Z Plus' (Z+) श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। राज्य सरकार द्वारा इसमें कटौती किए जाने के बाद दोनों नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था और अपनी पूरी सुरक्षा नीतीश सरकार को लौटा दी थी। बिना सुरक्षा के रहने के फैसले के बाद मचे सियासी घमासान के बीच अब सरकार ने 'Z' श्रेणी की सुरक्षा बहाल करने का आदेश जारी किया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सरकार के बैकफुट पर आने के तौर पर देखा जा रहा है।
सरकार बहुत गलत कर रही है: लालू यादव
'Z' श्रेणी की सुरक्षा बहाल किए जाने और बुलेटप्रूफ गाड़ी मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला। लालू यादव से जब पूछा गया कि क्या उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा वापस मिल गई है, तो उन्होंने कहा, "हां, Z श्रेणी की सुरक्षा लौटाई गई है।"
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या सरकार आप लोगों के साथ गलत कर रही है, तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा, "हां, बहुत गलत कर रही है। यह सरकार अब पूरी तरह बैकफुट पर है।"
लालू परिवार ने लौटा दी थी सुरक्षा
जब लालू और राबड़ी की सुरक्षा घटाई गई थी, तब विरोध स्वरूप दोनों ने सुरक्षा ही लेने से इनकार कर दिया था। सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया था। इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी सुरक्षा वापस कर दी थी।
