बिहार के चोरों को बिजली का भी खौफ नहीं, काट ले गए रेलवे का हाई-टेंशन तार; गया-पटना रूट ठप

Bihar News: गया-पटना रेल खंड पर टेहटा और जहानाबाद के बीच चोरों ने 25 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार काट दिया, जिससे करीब 3 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। RPF ने तार बरामद कर लिया है।

Bihar News: बिहार में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे पुलिस छोड़िए बिजली का भी डर नहीं है। दुस्साहस ऐसा है कि यहां चोर रेलवे की हाई-टेंशन चालू लाइनों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। बिहार के गया-पटना रेल खंड पर गुरुवार तड़के चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। टेहटा और जहानाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच चोरों ने ओवरहेड इक्विपमेंट यानी ट्रेनों को बिजली देने वाले 25,000 वोल्ट के लाइव तार को काट दिया और उसे चुराकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना के कारण इस व्यस्त रूट पर करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया।

bihar railway news

चोरों ने उड़ाया रेलवे का ओवरहेड बिजली तार (सांकेतिक चित्र)

तड़के 3 बजे कटी बिजली, सिंगल लाइन से चलाई गईं ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 3:05 बजे चोरों ने टेहटा और जहानाबाद स्टेशनों के बीच लगभग 100 मीटर लंबा ओएचई (OHE) तार काट दिया। 25 हजार वोल्ट के इस तार के कटते ही पूरे सेक्शन की बिजली गुल हो गई और ट्रेनों के पहिए थम गए।

End of Feed